फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Injured laborer died in the fight, angry relatives blocked the road

मारपीट में घायल मजदूर की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की

Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Injured laborer died in the fight, angry relatives blocked the road
मारपीट में घायल होकर ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती गोपपुर के मजदूर विकास (25) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम शव आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे से सड़क जाम करके परिवार के लोगों ने मुआवजा दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे बाद एएसपी व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे विकास ककराही स्थित एक चायपान की दुकान पर बैठा था। उसी दौरान जिनके यहां विकास काम करता था, वे लोग आ गए, लेकिन मजदूरी नहीं मिली थी। मजदूरी मांगने पर काम कराने वालों ने हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि विकास की पत्नी की तहरीर पर इस मामले में एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर, रात करीब नौ बजे बजे एएसपी व तहसीलदार विजय यादव, सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed