फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information will be taken on 31 points in every family

हर परिवार में 31 बिंदुओं पर ली जाएगी जानकारी

Tue, 17 Mar 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Information will be taken on 31 points in every family
डायट परिसर में जनगणना का प्रशिक्षण लेते प्रगणक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। 2021 में शुरू होने वाली जनगणना के लिए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में मंगलवार से पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने जनगणना में बरती जाने वाली सावधानी और प्रपत्रों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि किसी भी देश के विकास एवं उसके भविष्य की नीतियों के निर्धारण के लिए देश के नागरिकों की सही संख्या का पता होना बहुत जरूरी माना जाता है। इसलिए हर 10 साल पर जनगणना कराई जाती है। 2011 में हुई जनगणना के बाद 2021 में गणना कार्य पूर्ण होना है। पेन-पेपर से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्यवेक्षक और प्रगणक बनाए जा चुके हैं। जनगणना करते समय कई अहम बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। बताया कि जनगणना में प्रत्येक परिवार से 31 प्रश्नों के आधार पर नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के आंकड़ों को एकत्रित किया जाएगा। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों में घर के मुखिया का नाम, मकान नंबर एवं घर की स्थिति, घर की दीवार और छत में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मैटेरियल। घर में रहने वाले लोगों की संख्या, लिंग, घर में रहने वाले विवाहित लोगों की संख्या। पीने के पानी की उपलब्धता और पानी का स्रोत, शौचालय, वाशरूम और ड्रेनेज सिस्टम। रसोई घर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की स्थिति। रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन और इंटरनेट कनेक्शन एवं यातायात के साधन जैसे- साइकिल, मोटर साइकिल या कार और जीप आदि से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे। पहले दिन 53 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बीईओ रजनीश श्रीवास्तव, ईओ ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed