फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information provided to teachers about capacity building

Bhadohi News: शिक्षकों को क्षमता संवर्धन के बारे में दी गई जानकारी

Wed, 25 Mar 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Information provided to teachers about capacity building
ज्ञानपुर डायट पर प्रमाण पत्र के साथ खड़े ​शिक्षक। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को नवगठित शोध एवं नवाचार प्रकोष्ठ के तहत उच्च प्राथमिक व कंपोजिट परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्राचार्य विकास चौधरी ने शिक्षकों को नवाचारों पर ध्यान देने और नई-नई तकनीकों से शिक्षित करने की बात कही। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार ने शिक्षण प्रक्रिया में आईसीटी का प्रयोग, संविधान के मूल्य, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य की चर्चा की। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रणयकांत विश्वास ने प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदा, आपदा प्रबंधन, महासागरीय विज्ञान, ज्वार भाटा, समुद्री तरंगें के बारे में समझाया। संयोजक डॉ. सुलभ श्रीवास्तव ने स्वागत व डॉ. अनामिका तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed