फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inflation on the joys of Diwali

दीपावली की खुुशियों पर महंगाई की मार

Tue, 18 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 18 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली की खुशियों को इस साल महंगाई बम फुस्स करेगा। रोजमर्रा के जरूरत की वस्तुओं के अलावा खाने-पीने के सामान पर महंगाई का करारा डंडा चला है। दाल से लेकर घी, तेल तक के भाव तेजी से चढ़े हैं। इससे इनके इस्तेमाल से बनाई जाने वाली खाद्य सामग्री पर भी महंगाई का असर साफ दिखाई पड़ने लगा है। चने की दाल ने अरहर को भी पीछे छोड़ दिया है। अरहर की दाल जहां 120 रुपये किलो है, वहीं चने की दाल 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। महंगाई ने आम आदमी के रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है। 
विज्ञापन

मांग के सापेक्ष कम आपूर्ति और कालाबाजारी के चलते महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सरकारें बदलने के बाद भी स्थिति में कोई फर्क नहीं दिख रहा है। रोजमर्रा से जुड़े सामान से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं का दाम दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इससे दीपावली की खुशियों पर महंगाई डाका डालती नजर आ रही है। पिछले साल घी जहां 70 रुपये किलो था, वहीं अब 75 से 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। सरसों का तेल 105 से 110, चीनी 40 से 42, दाल 110 से 120 तक पहुंच गया है। चने की बढ़ती कीमतों के चलते चने की दाल ने अरहर की दाल को भी पीछे छोड़ दिया है। अरहर की दाल 120 रुपये किलो है तो चने की दाल 130 रुपये में बिक रही है। 
विज्ञापन

किराना व्यापारी उमेश कुमार ने बताया कि मुनाफाखोरी से सामान की कीमत कम नहीं हो रही है। इससे त्योहार पर काफी दिक्कत होगी। ज्ञानपुर के कुवंरगंज की गृहणी अनीता पाल ने कहा कि महंगाई के चलते किचन का बजट बिगड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed