फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Indian tradition of respecting each other's festivals

एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान ही भारतीय परंपरा

Sun, 04 Oct 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Sun, 04 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Indian tradition of respecting each other's festivals
 इसमें पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

 एसडीएम रामजी लाल ने कहा कि एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना ही भारतीय परंपरा है। मोहर्रम और दशहरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हमें दोनों समुदायों का सहयोग चाहिए। कहा समयबद्धता से सभी रस्मों को पूरा कर लेने से सबकुछ अच्छे से हो जाएगा।
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 22 अक्टूबर को तय है। उसी दिन मोहर्रम की आठवीं तारीख है जिस दिन दुलदुल का जुलूस निकलता है। प्रशासन ने दोनो ही पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया है। आज की बैठक में ताजियादारों और अखाड़ेदारों को उसी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग मांगा। एसडीएम ने कहा की इस वर्ष पर्वों को संपन्न कराने के लिए समयबद्धता बेहद जरूरी है। यह संयोग है कि दोनों पर्व साथ पड़ रहे हैं और पंचायत चुनाव भी होने हैं। सीओ एपी सिंह ने कहा कोई भी समस्या हो समय से जानकारी दें ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होने बताया कि नगर को पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में यह भी स्पष्ट कर दिया कि अराजक तत्वों को पुलिस ने चिंहित कर लिया है। गडबडी करने वालों की बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में लोगों को बताया गया कि 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पुन: कोतवाली में बैठक आहूत है जिसमें डीएम और एसपी स्वयं मौजूद रहेंगे। बैठक को कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। जमील अंसारी नेता, अख्तर खां, हाजी सुहैल अंसारी, नुरैन खां, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, कमाल खां, टोनी मंसूरी, मो.शमीम, मुनौवर, मो.याकूब, सुबहान शाह, मुहर्रम अली, मो.इम्तीयाज, रऊफ, किताबू, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed