फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India Carpet Expo

इंडिया कारपेट एक्सपो

Mon, 10 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
India Carpet Expo
रविवार को कारपेट एक्सपो मार्ट में स्टाल बनाने का काम करते मजदूर - फोटो : BHADOHI
भदोही। पंद्रह अक्तूबर से भदोही में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कारपेट मार्ट में कालीन प्रदर्शनी के लिए स्टालों का निर्माण हो रहा है। साफ-सफाई का दौर चल रहा है। मार्ट को 12 अक्तूबर को स्टाल लेने वाले कालीन निर्यातकों को सौंप दिया जाएगा। उसी दिन से भदोही एक्सपो मार्ट को सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया जाएगा। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन उमर हमीद कई दिनों से भदोही में ठहरे हुए हैं। रविवार को भी उन्होंने परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि भदोही में अच्छे होटलों का अभाव है। इस कारण विदेशों से भारत आने वाले आयातकों को वाराणसी के तीन पंच सितारा होटलों में ठहराया जाएगा। वहां से प्रतिदिन दो बसें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सुबह 8 बजे और 8.30 बजे भदोही कालीन मेले में लाया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे होटल पहुंचाया जाएगा। इन बसों से स्टाल आवंटी भी वाराणसी से भदोही आ जा सकेंगे। बताया कि एक्सपो मार्ट में सीसी टीवी कैमरे लग चुके हैं।
विज्ञापन

भदोही। सीईपीसी ने मेला क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी है।
रविवार को चेयरमैन उमर हमीद ने बताया कि जो लोग स्टाल लगा रहे हैं, उनसे मिले फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। हम लोग नहीं चाहते कि जिन लोगों ने स्टाल न लिए हों वे मेला क्षेत्र में आयातकों से मिल पाएं। ऐसा स्टाल लगाने वालों के हितों को देखते हुए किया गया है। बताया कि पहली बार भदोही कालीन नगरी में कारपेट एक्सपो आयोजन को देखते हुए मेले के चौथे व अंतिम दिन सभी को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही। सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्य दर्पण बरनवाल ने बताया कि इस मेले की मेजबानी के साथ भदोही देश के उन 15 शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित हुई है।

भदोही। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में 60 से अधिक देशों के 360 से अधिक विदेशी कालीन खरीदार आ रहे हैं। भदोही एक्सपो मार्ट को 12 अक्तूबर से ही जेड स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में दे दिया जाएगा। प्रशासनिक समिति के सदस्य इम्तियाज अंसारी ने बताया कि मार्ट के अंदर 50 सुरक्षा कर्मी सिविल ड्रेस में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed