फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased security of MLA Gyanpur, a guard police stationed at the residence

विधायक ज्ञानपुर की बढ़ी सुरक्षा, आवास पर एक गार्द पुलिस तैनात

Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Increased security of MLA Gyanpur, a guard police stationed at the residence
ज्ञानपुर। विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के भीतर ही वीडियो के आधार पर दो लोगों को चिह्नित करके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, सुरक्षा को लेकर ज्ञानपुर विधायक के आवास पर एक गार्द पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर करीब तीन मिनट के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों से विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे के बारे में बात करते सुना गया। शुक्रवार को वीडियो देखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विधायक ज्ञानपुर से बात भी की और अगले ही दिन उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और सीओ ज्ञानपुर ने मामले की जांच तेज कर दी। शनिवार को वीडियो के आधार पर सद्दाम और सोनू तिवारी के चिह्नित किया गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नशा करने वालों की यह करतूत है। वीडियो 11 मई का बताया जा रहा है। वीडियो धनापुर में बना है। पुलिस अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहां जो अन्य लोग थे, उनके बारे में भी जानकारी ली गई है। किसके कहने पर वहां गए थे, किस उद्देश्य से ऐसी बात कर रहे थे इन सभी मुद्दों पर पूछताछ हो रही है। विधायक ज्ञानपुर की सुरक्षा के लिए एक गार्द पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed