{"_id":"613c96948ebc3e266351128a","slug":"increased-risk-of-scrub-typhus-health-department-alert-bhadohi-news-vns6109069128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टाइफस का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टाइफस का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के बाद अब स्क्रब टाइफस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएएचसी के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक स्क्रब टाइफस चूहे, गिलहरी आदि से फैलती है। इसलिए इनका जूठा या कुतरे गए खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
सीएमओ डा. संतोष चक ने बताया कि अभी जिले में स्क्रब टाइफस का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। हालांकि सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। स्क्रब टाइफस का बैक्टीरिया चूहों एवं गिलहरियों से आदमी तक पहुंचता है। ओरियेंटिया सुटसुगमुशी नामक बैक्टीरिया शरीर में पहुंचने से यह बीमारी होती है। संक्रमण के दस दिन के अंदर मरीज के शरीर पर काले चकत्ते के अलावा तेज बुखार, कमजोरी, भूख में कमी, बदन दर्द व ठंडक जैसे लक्षण उभरते हैं। डेंगू से मिलते जुलते लक्षणों की वजह से मरीज की जल्द पहचान नहीं हो पाती है। गंभीर अवस्था में मरीजों में मतिभ्रम, शरीर पर पपड़ी, बेहोशी, अंदरुनी रक्तस्राव और मल्टी आर्गन फेल्योर मिलता है। सीएमओ डा. संतोष चक ने बताया कि स्क्रब टाइफस बुखार के लक्षण सिरदर्द होना। सर्दी लगना, बुखार, शरीर में दर्द तथा पांचवें दिन के बीच शरीर पर लाल दाने निकलने जैसे लक्षण होते है। इसमें बुखार सात से लेकर 12 दिन तक रहता है। बेहोशी और हृदय संबंधी समस्या सामने आती है। यह रोग कम उम्र के लोगों के लिए खतरनाक नहीं होता है, लेकिन 40 वर्ष से ऊपर की आयु के पचास प्रतिशत रोगी एवं 60 वर्ष से ऊपर के मरीज के लिए यह बहुत खतरनाक होता है।