Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased humidity in the air is bringing a sense of mild chill, especially towards the evening.

Bhadohi News: हवाओं में नमी बढ़ने से बह-शाम हो रहा हल्की ठंड का अहसास

Thu, 05 Nov 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Increased humidity in the air is bringing a sense of mild chill, especially towards the evening.
सुबह के समय धुंध में निकल रहे सुर्यदेव। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। बीते दो दिनों से हवाओं का रुख बदला है। पछुआ से पुरवा हवा गतिमान है। इसके कारण हवा में नमी होने से ठंड ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिन में धूप होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड अब लोगों को महसूस होने लगी है। 22 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जबकि मंगलवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही हवाओं में नमी की स्थिति बनी हुई है। तापमान भी दो दिनों से स्थिर है। सुबह के समय ओस पड़ने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। ठंड बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की सलाह दी है। बुधवार को मौसम साफ रहा।सुबह धूप खिली। मंगलवार की अपेक्षा धूप तेज रही। शाम होते ही आसमान में हल्के बादल दिखे, लेकिन कुछ देर बाद बादल छंट गए। बदलते मौसम में चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के समय तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed