फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased decay due to winds from the west; in 17 days, there was sunshine for only one day

Bhadohi News: पछुआ हवाओं के कारण बढ़ी गलन, 17 दिन में सिर्फ एक दिन निकली धूप

Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Increased decay due to winds from the west; in 17 days, there was sunshine for only one day
कड़ाके की ठंड में बाईक से जाते लोग। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज रोज-रोज बदल रहा है। बीते सात दिन से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 17 दिन में से जिले में सिर्फ एक दिन धूप निकली। शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही धूप निकल गई थी। इसके बाद शनिवार को फिर से मौसम ने करवट बदल लिया। रविवार को भी धूप नहीं निकली। पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में भले ही मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अधिकतम तापमान लगातार कम होता जा रहा है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री कमी के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की कमी के साथ 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

दिनांक अधिकतम न्यूनतम


28 दिसंबर - 17.8 - 8.2
27 दिसंबर - 19.4 - 8.3
26 दिसंबर - 19.9 - 8.5
25 दिसंबर - 18.7 - 8.5
24 दिसंबर - 20.1 - 9.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed