फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase in prices of fruits and vegetables

Bhadohi News: फल व सब्जी के दामों में आई तेजी, एक समान बिक रहे टमाटर-सेब

Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Increase in prices of fruits and vegetables
ज्ञानपुर। त्योहारी सीजन में सब्जी फलों के दाम में अचानक से उछाल आया है। टमाटर और सेब 100 रुपये किलो बिक रहा है। अचानक से टमाटर के दाम में तेजी आने से गृहणियां के मांथे पर सिकन आया गया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सब्जी और फल के दामों में दोगुना वृद्धि हुई है। एक पखवाडा पहले टमाटर 40 रूपये तो सेब 80 से 100 रूपये बिक रहा था, लेकिन त्योहारी सीजन शुरु होते ही टमाटर 100 और सेब 120 रूपये किलो पहुंच गया। धनिया 300, अनार 160, मूली, मिर्ची 80 रुपये किलो बिक रहा। इसी के साथ हरी सब्जियों के दाम में 15-20 रुपये प्रति किलो तेजी आई है। ज्ञानपुर के सब्जी व्यापारी छबीले और फल व्यापारी इंस्पेक्टर ने बताया कि सब्जी, फल मंडी में सामान का आवक निरंतर कम हो रहा है। इससे दामों में तेजी आई है। सितंबर में बेमौसम हुई बारिश के कारण सब्जियां खराब हो गई हैं। इससे आवक घट गई है। महंगाई का एक कारण यह भी है। जनपद में ज्यादातार फल, सब्जी के सामान दूसरे जिले से आते हैं।
विज्ञापन



ज्ञानपुर। नवरात्र चल रहा है। इसमें आलू, टमाटर, मिर्च धनिया की मांग सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही फलों की मांग भी बढ़ी है। पूजा पंडालों, घरों और देवी मंदिरों में दोनों प्रहर आरती के समय केला, सेब का भोग मां को अर्पित की जाती है। इसके कारण भी दामों में तेजी आई है। 15 दिन पहले 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 60 रुपये में बिक रहा है। 20 से 25 रुपये बिकने वाली हरी सब्जी 40 से 45 रुपये के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी फल के दामों पर एक नजर:
सब्जी - मूल्य फल - मूल्य
आलू - 35- केला - 60
टमाटर- 100 - सेब - 100-120
कोहड़ा - 40 - अनार - 160
प्याज - 60 - पपीता - 60
मिर्च - 80 - एक पीस केवी - 40
मूली - 80 - केला - 60
गाजर - 60 - संतरा - 100
धनिया पत्ति 300 - तरबूज - 80 रूपये

नोट: यह फूटकर रेट है, प्रति किलो रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed