{"_id":"5725118f4f1c1b1637a9199d","slug":"including-two-women-were-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sun, 01 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की देर रात हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर इलाहाबाद निवासी बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परशुरामपुर में हुई दूसरी घटना में शादी समारोह से लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया।
इलाहाबाद जिले के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पूरेगोबई गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा (40) और शीतला प्रसाद यादव (45) शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कठौता मोड़ के पास इलाहाबाद की तरफ से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद बाइक सवार कार में फंस गए। जब तक चालक ने कार रोकी, तब तक शीतला प्रसाद की मौत हो गई थी। वहीं घायल ओमप्रकाश को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने कार सवारों को पिटाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर कार सवार खिसक लिए। मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार को सुबह परिवारीजनों ने वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शीतला प्रसाद को एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह बरौत बाजार में सिलाई मशीन बेचकर जीविकोपार्जन करता था।
नथईपुर रोड पर परशुरामपुर में हुई दूसरी घटना में कसिदहां गांव निवासी उर्मिला देवी (45) पत्नी भुल्लुर दलित परशुरामपुर गांव में एक शादी से लौटते समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चालक और ट्रैक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।