फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the UP State Throw and Jump, 15 players dominated the medals.

Bhadohi News: यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप में 15 खिलाड़ियों ने मेडल पर जमाया कब्जा

Sat, 21 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the UP State Throw and Jump, 15 players dominated the medals.
पं. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पदक जीतने के बाद कोच संग ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
ज्ञानपुर। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांचवीं यूपी स्टेट थ्रो एंड जंप प्रतियोगिता में भदोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भदोही के एथलेटिक्स ने यहां चार स्वर्ण, आठ रजत और तीन ब्रांज समेत कुल 15 मेडल पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने हर्ष जताया। एसोसिएशन के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में जैवलिंग थ्रो 20 वर्षीय बालक वर्ग में आदित्य सिंह ने 62.28 मीटर फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में रक्षक नारायण 47.23 मीटर फेंककर द्वितीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में वत्सल पाल 54.44 मीटर फेंककर द्वितीय स्थान पर रहे। 18 वर्षीय बालक वर्ग में हर्ष मिश्रा जैवेलिंग थ्रो में 63.67 मीटर फेंककर प्रथम स्थान, गोला थ्रो में कृष्णा यादव व आकाश यादव ने 15.4-15.4 मीटर फेंककर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। लंबी कूद में सत्यजीत पाल 5.76 मीटर जंप कर द्वितीय स्थान पर रहे। 20 वर्षीय बालिका दौड़ में मुस्कान पटेल ने जैवेलिंग थ्रो में 35.33 मीटर फेंककर प्रथम, साक्षी यादव डिस्कस थ्रो में 36.39 मीटर फेंककर द्वितीय व शिवानी यादव डिस्कस थ्रो में 36.34 मीटर फेंककर तीसरे स्थान पर रही। हैमर थ्रो में शिवानी साहू 36.98 मीटर फेंककर द्वितीय, जैवलिंग थ्रो में सपना देवी 38.33 मीटर फेंककर द्वितीय व आदर्श शुक्ला ने जैवलिंग थ्रो में 58.94 मीटर फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, विशाल पटेल ने जैवेलिंग थ्रो में 57.50 मीटर फेंककर द्वितीय व सूरज यादव ने डिस्कस थ्रो में 49.75 मीटर फेंककर द्वितीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों की सफलता पर अध्यक्ष मनीष पांडेय, मो. रूस्तम खान, अचूता नंद राय, श्याम बिहारी, राजाराम पाल, खुर्रम खान, सुरेन्द्र बिंद, मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, कैलाश नाथ पाल आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed