फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the first meeting of the District Panchayat, proposal sought from the members

जिला पंचायत की पहली बैठक में सदस्यों से मांगा प्रस्ताव

Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the first meeting of the District Panchayat, proposal sought from the members
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को दोपहर दो बजे जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की पहली बैठक हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सभी सदस्यों व सदन में मौजूद विधायकोंअन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही सदस्यों से विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा। ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सदस्यों से कहा कि यदि उनको जब भी उनकी जरुरुत पड़ेगी तो वह साथ चलने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिला पंचायत की पहली बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में लाईट लगवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इसके जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सदन में सभी सदस्यों से अपने अपने वार्डो में विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव बनाकर तीन-चार दिनों के अंदर भेजने के लिए कहा। इस दौरान बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी, सुभाष चंद्र भारती, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र, अभोली ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed