फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the cowsheds, even the destitute

गौशालाओं में भी बेसहारा बेजुबान

Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the cowsheds, even the destitute
ज्ञानपुर। बेसहारा मवेशियों के लिए गोशालाएं खोलकर उनका संरक्षण करने के सरकारी दावे धरातल पर खोखले हो गए हैं। गोशालाओं में न तो उनके लिए समुचित चारे-पानी का प्रबंध है न ही ठंड से बचाव का। छह माह से बजट न होने से संचालन बेपटरी हो गया है। पुआल के भरोसे अधिकतर गौशालाएं चल रही हैं। देखभाल नहीं होने सेे कई गायें बीमार होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पैसा न मिलने से अब ग्राम पंचायतें हाथ खींचने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने जिले की दो गोशालाओं की पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। दोपहर 12 बजे ज्ञानपुर के पूरेरजा स्थित गोआश्रय स्थल में करीब 150 मवेशी बंधे मिले, लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। चारे के नाम पर उनकी नाद में कुछ पुआल फेंका गया था। चहारदीवारी न होने के साथ ही ठंड से बचाव के इंतजाम भी नहीं मिले। ठंड की चपेट में आए आठ मवेशी बीमार मिले। ग्राम प्रधान अक्षय कुमार उपाध्याय का कहना है कि छह महीने से एक भी रुपये का बजट नहीं मिला। ऐसे में मवेशियों का पालन-पोषण कठिन हो चुका है। गोवंश की देखभाल पर वह खुद पांच लाख खर्च कर दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं। गुजरे एक महीने से गौशाला की देखभाल छोड़ दिया हूं। कुछ लोग पुआल पहुंचा देते हैं, जिसे मवेशी खा रहे हैं। सरकार और प्रशासन अस्थायी गोशालाओं में गो-हत्या करा रही है। अभोली ब्लॉक के असईपुर गोवंश आश्रय स्थल पर 3.28 बजे का हाल। यहां भी कोई कर्मचारी नहीं दिखा, हालांकि गायें अपनी चन्नी पर खड़ी मिली। गौशाला में 40 गायें मिलीं। ग्राम प्रधान राजेंद्र मौर्य ने कहा कि गुजरे छह महीने में वह गायों के देखभाल पर खर्च कर रहे हैं, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला है। विभाग के आश्वासन पर गोसेवा की जा रही है। दोनों गोशालाएं बानगी हैं। कमोबेश अधिकतर गोशालाओं की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed