फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the carpet city, enthusiasts consumed liquor worth 2.76 crores on Holi

Bhadohi News: कालीन नगरी में होली पर 2.76 करोड़ की शराब गटक गए शौकीन

Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the carpet city, enthusiasts consumed liquor worth 2.76 crores on Holi
होली पर कालीन नगरी में शौकीन लगभग पौने तीन करोड़ की शराब गटक गए। शराब पीने वालों में सर्वाधिक संख्या देसी शराब के तलबगारों की रही। बीयर और अंग्रेजी से करीब तीन से चार गुना अधिक देशी शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग को एक सप्ताह का राजस्व मात्र दो दिनों में ही मिल गया।
विज्ञापन


पीने वालों में होली पर होश में न रहने की जैसे होड़ सी लगी थी। दो दिन में भदोही में तीन करोड़ 35 लाख की बीयर, अंग्रेजी और देसी शराब शौकीन पी गए। होली के दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध था मगर तलबगारों ने पहले से ही इंतजाम कर रखा था। होली की हुड़दंग में शराब का रंग भी खूब जमा। न पीने वालों ने कमी और न पिलाने वालों ने कोताही बरती।
विज्ञापन

14 मार्च को शराब की दुकानें बंद थी, लेकिन 12 और 13 मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही। होली पर प्रीमियम ब्रांड की शराब भी खूब बिकी 3500 से पांच हजार रुपये कीमत वाली शराब की बोतलें भी जमकर खरीदी गईं। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो देशी शराब 71,688 लीटर, विदेशी शराब 13,833 और बीयर 15,412 लीटर की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक करोड़ 86 लाख देशी शराब, 63 लाख 50 हजार अंग्रेजी और बीयर से 26 लाख 20 हजार का राजस्व मिला। जिला आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ला ने बताया कि इस बार पूर्व की अपेक्षा 40 लाख से अधिक की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि 2023 की होली पर करीब दो करोड़ की शराब बिकी थी जबकि 2024 में यह आंकड़ा 2.34 करोड़ रहा। 2025 में यह दो करोड़ 76 लाख तक पहुंच गया। पिछले दो साल के मुकाबले शराब के शौकीनों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed