फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In procession reached infected

संदिग्ध होने पर भी बारात में पहुंचा संक्रमित

Tue, 16 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
In procession reached infected
सुरियावां। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मुंबई समेत दूसरे शहरों से आने वाले प्रवासी लापरवाही दर लापरवाही किए जा रहे। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे लोग सैंपल देने के बाद घर में क्वारंटीन होने की बजाए शादी और बारात में जाकर संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ा रहे हैं। सुरियावां के बहुता चकडाही गांव की यादव बस्ती में सोमवार को मां-बेटे संक्रमित मिले। 11 जून को मां-बेटे प्लेन से घर आए। 12 जून को लक्षण संदिग्ध मिलने पर दोनों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। स्वाथ्य विभाग ने दोनों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया था, लेकिन दोनों शादी-विवाहों में शामिल होते रहे। 15 जून को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव वाले भी डर गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 14 जून को उनके पड़ोस में ही शादी थी। मटमंगरा, भत्तवान संग बारात में संक्रमित शामिल हुआ। बारात से वापस आने पर पता चला माता और बेटे संक्रमित है। इससे बाराती संग ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। यह इकलौता मामला नहीं है। औराई और चौरी क्षेत्र में भी संक्रमितों ने ऐसी ही लापरवाही बरती थी, जिसका खामियाजा अब लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed