फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In July, the water level of the Ganges is 10 meters lower compared to 2025.

Bhadohi News: जुलाई में गंगा का जलस्तर 68.160 2025 की तुलना में 10 मीटर कम

Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
In July, the water level of the Ganges is 10 meters lower compared to 2025.
सीतामढ़ी घाट की ओर बढ़ रहा गंगा का पानी। संवाद - फोटो : School
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिखने लगा है। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जल स्तर बढ़ने से गंगा तरी में उभरे रेत के टीले पानी में डूबने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि मध्य जुलाई में जहां गंगा का पानी पक्की सीढ़ी के पास तक पहुंच जाता था वहीं अभी गंगा का जलस्तर काफी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 10 मीटर नीचे पानी है। 2025 में 18 जुलाई को 78.50 मीटर जलस्तर पहुंचा था जबकि इस साल 68.160 तक पहुंचा है।
विज्ञापन

मानसून की बेरुखी के कारण जिले में बारिश नहीं हो रही है। छिटपुट को छोड़ दिया जाए तो अभी तक 125 मिमी बारिश ही हो सकी है। जिससे धान की रोपाई भी किसान नहीं कर पा रहे हैं। पश्चिम यूपी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर में कुछ इजाफा हो रहता है। शनिवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 68.160 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के प्रथम सप्ताह में जल स्तर 66.190 पर था और जून माह में जल स्तर 65.590 मीटर पर था।
वर्तमान में जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी धीरे-धीरे घाटों के ऊपर चढ़ने लगा है। सीतामढ़ी में लव कुश जन्मोत्सव नवमी मेले के मद्देनजर स्नान घाट पर गंगा में बैरिकेडिंग करा दी गई है। साथ ही पुलिस एवं जल पुलिस की तैनाती भी गंगा घाट पर देखी जा रही है। उधर स्नानार्थियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। एक पखवाड़े पूर्व जहां गंगा में रेत के टीले और बड़े भू भाग पर रेत और बालू दिख रहा था वहीं अब पानी दिखने लगा है।

अधिशासी अभियंता सिंचाई सुधीर कुमार पाल ने कहा कि बारिश न होने से गंगा का पानी अभी काफी नीचे है। सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी पूरी की गई है। जिले में चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और खतरे का निशान 81.20 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed