फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Important contribution to the freedom of Netaji

आजादी में नेताजी का योगदान अहम

Sat, 24 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 24 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Important contribution to the freedom of Netaji
 स्वतंत्रता संग्राम में उनके  योगदान की सराहना की गई। साथ ही नेताजी के  कार्यो से प्रेरणा लेकर सशक्त  राष्ट्र बनाने के  लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जयंती पर नेताजी सुभाषचंद बोस एथलेटिक्स क्लब से कटेबना लक्ष्मणपट्टी खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। ओपेन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। खेल से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहता है, बल्कि विकास होने के साथ सम्मान भी बढ़ता है। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमुख समाजसेवी शाहिद रजा रिजवी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कभी हार जीत को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। बल्कि अपने कार्यो की ईमानदारी और मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

इसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद, खेलअधिकारी धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय, राजाराम, प्यारेलाल, श्याम बिहारी, सुरेंद्र बिंद, शहजाद खा, अजीत आदि मौजूद रहे।

सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कालेज अभिया में जयंती समारोह और वार्षिकोत्सव कार्य क्रम आयोजित किया गया। कायक्रम शुभारंभ सरस्वती व नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोलानाथ शुक्ल ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शोभनाथ यादव ने बच्चों को कर्तव्य का बोध कराया। कार्यक्रम सदस्य पति रमापति यादव, ब्लाक प्रमुख पति सुरेश मौर्य, राम सजीवन यादव, श्रीनाथ मौर्य, आरती मौर्य, प्यारे यादव, विनोद सिंह, शंभूनाथ शुक्ल, प्रभुनाथ, देवी, राजेश मौर्य, देवीश्ंाकर मिश्र, रामधनी दुबे, प्रधानाचार्य दूधनाथ, शैलेस शुक्ला, रमापति दुबे आदि रहे।

भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर में नेताजी की जयंती मनाई गई।  इसमें  घनश्याम मिश्र, कन्हैया लाल मिश्र, हीरालाल पासवान,  पूर्णमासी पंकज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed