फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Immediately resolve technical problems in Aabha card: CMS

आभा कार्ड में आ रही तकनीकी दिक्कतों का तत्काल करें समाधान : सीएमएस

Mon, 22 Jun 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Immediately resolve technical problems in Aabha card: CMS
कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेट के साथ आभा कार्ड की समीक्षा बैठक करते सीएमएस डॉ. अजय तिवारी। स्रोत
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेट के साथ एक बैठक कर आभा कार्ड की समीक्षा की। चेताया कि आभा कार्ड बनाने में किसी तरह की लापरवाही न हो। अगर कहीं भी तकनीकी दिक्कत आ रही है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल का मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयन किया गया है। जल्द ही इसके लिए शासन की टीम आएगी और यहां आधुनिक सुविधाओं के आवश्यकता की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेगी। बताया कि प्रदेश भर में 75 अस्पताल को मॉडल फैसिलिटी करना है। हर जिले से एक-एक अस्पताल को बनाना है। जिले से जिला अस्पताल को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीज यदि आधार कार्ड से अटैच मोबाइल साथ लेकर आते हैं, उनका आभा कार्ड बनाने में आसानी होगी। मरीज आधार कार्ड लेकर आते हैं, चेकअप करने पर पता चलता है कि मोबाइल नंबर दूसरा है। इसके कारण ओटीपी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed