फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal water bottles being loaded in Northern Railway trains

Bhadohi News: उत्तर रेलवे की ट्रेनों में लोड हो रही अवैध पानी की बोतलें

Mon, 17 Apr 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal water bottles being loaded in Northern Railway trains
सुरियावां। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड के कई स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेनों में अवैध पानी की बोतलों की लोडिंग का मामला गरमाने लगा है। स्टेशन अधीक्षक सुरियावां एलबी राम ने सोमवार को डीआरएम लखनऊ, एडीआरएम वाराणसी, आरपीएफ जंघई, प्रयागराज सर्किल को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि स्टेशनों पर अवैध पानी की बोतलें लोड करने वाले रेलवे कर्मचारियों को धमका भी रहे हैं। जंघई से वाराणसी तक कुल 67 किमी के दायरे में सात से आठ स्टेशन हैं। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रेलवे की है। इसके लिए रेलवे ने संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके वेंडर ही निर्धारित मूल्य पर यात्रियों को पानी उपलब्ध कराते हैं। इसके बावजूद कई संदिग्ध चेहरे हर दिन यात्रियों को हजारों बोतल पानी उपलब्ध कराते हैं। इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में स्टेशनों पर पानी की बोतलों की मांग बढ़ी है। इसमें कुछ संदिग्ध लोग भी अपने रसूख का इस्तेमाल कर हर दिन ट्रेनों पर चढ़कर यात्रियों को अवैध पानी की बोतलें उपलब्ध करा रहे हैं। इस मामले को संज्ञान में लेकर सुरियावां अधीक्षक एलबी राम ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। एडीआरएम उत्तर रेलवे वाराणसी लालजी चौधरी ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक सुरियावां की ओर से हुई शिकायत का मामला मंडल स्तर से प्राप्त हो गया है। तीन दिन में संयुक्त टीम जंघई से वाराणसी तक जांच अभियान चलाकर जिम्मेदारों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed