{"_id":"61803ed7395be35523136007","slug":"illegal-firecrackers-recovered-in-huge-quantity-two-in-custody-bhadohi-news-vns6205949194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गोपीगंज नगर पश्चिम महाल छोटी चौमुहानी के पास सोमवार की देर शाम थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया है। उसकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस बरामद पटाखों का मिलान नहीं कर सकी थी।
दीपावली पर्व पर पटाखे का कारोबार जिले में बड़े पैमाने पर होता है। बीते वर्षों में अवैध पटाखे से हुए हादसों को संज्ञान में लेकर पुलिस छापा अभियान चला रही है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पश्चिम महाल छोटी चौमुहानी पर एक घर में अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण किया गया है। पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार की शाम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने दो पिकअप पटाखा बरामद करने के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में बरामद माल का मिलान कराया जा रहा था। जानकारी के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी थाने पहुंचकर पकड़े गए पटाखों का जायजा लिया। इसके बाद नगर भ्रमण कर कानून व्यवस्था का हाल जाना। प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा ने कहा कि बरामद पटाखों की कीमत अभी निश्चित रूप से नहीं बतायी जा सकती है। बरामद माल का मिलान कराया जा रहा है। जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो बरामद पटाखों की कीमत लाखों में है।
चार दिन पहले ही करीब पौने दो लाख रुपये का पटाखा गोपीगंज पुलिस ने बरामद किया था। इससे पहले सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सुरियावां पुलिस ने सुरिवायां के वार्ड संख्या चार स्थित एक मकान से एक क्विंटल विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किया था। वहां पटाखा बनाने की तैयारी थी।