फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Illegal cylinder refilling business busted

अवैध सिलिंडर रीफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़

Mon, 02 Mar 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Illegal cylinder refilling business busted
आनंद नगर स्थित दुकान के अंदर जांच करते जिलापूर्ति अधिकारी - फोटो : BHADOHI
भदोही। घरेलू ईंधन गैस का व्यवसायिक इस्तेमाल तथा अवैध गैस रीफिलिंग के धंधे पर लगाम लगाने के लिए जिलापूर्ति, खाद्य और बाट माप विभाग से सोमवार की शाम एक साथ छापा मारा। नगर में संचालित पांच रेस्त्रां में से तीन में घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल पाया गया। इसके अलावा आनंद नगर गजिया में एक दुकान में अधिकारियों ने रंगे हाथ सिलिंडर रीफिलिंग का धंधा पकड़ा। छापे में स्वयं जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार रहे। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों की खैर नहीं।
विज्ञापन

डीएसओ अमित कुमार बांट माप अधिकारियों व खाद्य निरीक्षक की टीम के साथ स्टेशन रोड और नेशनल तिराहा स्थित पांच रेस्त्रां में जांच की। अधिकारियों को देख लोग सकते में आ गए। अधिकारियों ने तीन रेस्त्रां में घरेलू सिलिंडर का उपयोग होते पकड़ा। तीनों सिलिंडर को जब्त कर लिया गया। सभी को नोटिस तामील कराई जाएगी। जवाब तलब के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आनंद नगर गजिया में सिलिंडर चूल्हा व उपकरण के दुकान में अवैध रीफिलिंग की जाती है। अचानक पहुंचे अधिकारियों ने दुकान में घुस कर देखा तो सिलेंडर रीफिलिंग का धंधा हो रहा था।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि कैलाश के दुकान से 26 अवैध रिफिल वाले सिलिंडर बरामद किए गए हैं। सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापे से नगर में खलबली मची रही। सदस्यों ने स्टेशन रोड के अलावा नेशनल तिराहे के पास भी छापा मारा। डीएसओ ने लोगों का घरेलू सिलिंडर उपयोग न करने की चेतावनी दी। जांच में संदीप यादव, विनीत पांडेय व चंद्रजीत यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed