फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IICT and MA Samad College win innovation competition

Bhadohi News: नवाचार प्रतियोगिता में आईआईसीटी और एमए समद काॅलेज विजयी

Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
IICT and MA Samad College win innovation competition
राजकीय महाविद्यालय में हुए प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं। स्रोत- कालेज
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में आविष्कार फाउंडेशन की ओर से नवाचार और उद्यमिता के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कई काॅलेज के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय वर्ग में आईआईसीटी, जबकि विद्यालय वर्ग में एमए समद इंटर कॉलेज प्रथम रहा। विजेता संस्थाएं अब जिला स्तर से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगी। प्राचार्य प्रो.माया ने कहा कि नवाचार और आर्थिक उद्यमिता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नवाचार परिषद के अध्यक्ष डॉ.अनीश कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। कहा, विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और नए विचार ही नवाचार की वास्तविक शक्ति हैं। आविष्कार फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लीजा रॉड्रिक्स, कार्यक्रम प्रबंधक विश्वनाथ शुक्ला, प्रशिक्षण अधिकारी अधिराज समेत प्रशिक्षु अंकित कुमार भारती व सिमरन अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. रुस्तम अली, डॉ. विनोद कुमार भारती, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ.अमित तिवारी व पूनम द्विवेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed