फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IGNOU offers quality education opportunity : Dr . Sanjay

गुणवत्तापरक शिक्षा का अवसर देता है इग्नू: डॉ. संजय

Mon, 16 Mar 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 16 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
IGNOU offers quality education opportunity : Dr . Sanjay
 शुभारंभ इग्नू केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक  डॉ. संजय कुमार सिंह ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने इग्नू के बारे में विस्तार से जानकारी दी, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन



डॉ.सिंह ने कहा कि  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू) की दूरस्थ शिक्षा छात्रों को कौशल निखारने का प्रमुख माध्यम है। बीच में पढ़ाई छोड़ चुके या दूरदराज के  युवाओं के  लिए सुनहरा अवसर भी है।
विज्ञापन


खासतौर से महिलाओं, अल्पसंख्यक, नि:शुक्त और समाज के उपेक्षित तबकों के लिए भी। उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा हासिल करने के लिए इग्नू अवसर उपलब्ध कराता है।

 ऐसे लोगों को लाभ जरूर उठाना चाहिए। क्षेत्रीय निदेशक  ने बताया कि  इग्नू की शिक्षाप्रणाली बहुत ही लोचपूर्ण है। इसलिए छात्रों को पहले ही प्रयास में परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि इग्नू के सभी पाठ्यक्रम भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संस्थानों से मान्यता प्राप्त है। इस दौरान इग्नू के बीएड छात्रों को बताया कि उन्हें दो साल में 12-12 दिन का दो वर्कशाप करना है।

पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए सत्रीय कार्य को अनिवार्य और समय पर जमा करने करना भी जरुरी बताया। इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. एसएन पांडेय ने सत्रीय कार्य को हस्तलिखित होना जरूरी बताया।


 कहा कि  सत्रीय कार्य के लिए सहायक  पुस्तकों का भी सहारा लिया जा सकता है। सत्रीय कार्य जमा न होने पर परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. लोकपति त्रिपाठी, डॉ. सुधीर रंजन, डॉ. मोनिका सरोज, डॉ. जयसिंह यादव, डा. जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed