फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If you are found driving in a drunken state, you will be punished

Bhadohi News: नशे की हालत में वाहन चलाते मिले तो गिरेगी गाज

Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
If you are found driving in a drunken state, you will be punished
होली के त्योहार पर नशे की हालत में वाहन चलाते वाले पर एआरटीओ की विशेष नजर रहेगी। रंग में भंग डालने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान कर चुका है।
विज्ञापन

होली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से अभियान भी तेज कर दिया गया है। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले लोगों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में परिवहन विभाग इन लोगों पर विशेष नजर बनाए हुए है। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, वाहिदानगर, जंगीगंज, घोसिया आदि क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। अभियान के तहत रात में वाहन चालकों पर खास नजर रखी जा रही है। चालक यदि नशे की हालत में मिलता है तो उसका चालान करने के साथ ही उसे यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया जाता है। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि होली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिन और रात दोनों समय चलने वाले अभियान में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed