फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If there is no Dronacharya then how can Arjun be prepared?

Bhadohi News: द्रोणाचार्य ही नहीं तो कैसे तैयार हों अर्जुन

Wed, 10 Jan 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
If there is no Dronacharya then how can Arjun be prepared?
ज्ञानपुर। जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन उनको सही तकनीक सिखाकर अर्जुन बनाने वाले द्रोणाचार्य जैसे गुरु ही नहीं है। मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में कुछ ऐसा ही हाल है। यहां खिलाड़ी अभ्यास तो कर रहे हैं पर उनके पास कोई ऐसा प्रतीक गुरु भी नहीं, जिसे आदर्श मानकर एकलव्य जैसी साधना कर सकें। यहां 285 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं लेकिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल और खो-खो जैसे खेलों में कोच ही नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी खुद लगातार खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रयासरत हैं। जिला स्टेडियम के पास ही राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंगपूल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, हैंडबाल आदि खेलों में 285 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉलीबाल और खो-खो के कोच हीं नहीं है। पूर्व क्रीडाधिकारी के समय यहां पर तमाम क्रिकेट में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद क्रिकेट कोच का पद भी खाली हो गया। जिला क्रीडा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि जिन खेलों में कोच नहीं होते हैं, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन से भेजा जाता है। खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार शासन स्तर से कोच की नियुक्ति की जाती है। उम्मीद है कि इस साल जिस खेलों में कोच की आवश्यकता है, वे मिल जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि जिस खेलों में कोच नहीं है। उसमें अगर कोई खिलाड़ी पंजीकरण के लिए आता है तो उसे पहले ही इसकी जानकारी दी जाती है। खिलाड़ी की इच्छा होने पर ही उनका पंजीकरण कराया जाता है। बताया कि तमाम खिलाड़ी बिना पंजीकरण के भी स्टेडियम में खेलने आते हैं, लेकिन उन्हें रोका नहीं जाता है, क्योंकि यहीं युवा हमारे भविष्य हैं। उनकी जहां तक हो सकती है मदद की जाती है। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

किस खेल में कितने खिलाड़ी
हॉकी-62
एथलेटिक्स-50
कुश्ती-30
हैंडबॉल-25
बॉक्सिंग-5
फुटबाल-40
कबड्डी-25
क्रिकेट-50
बैडमिंटन-04
बॉलीबाल-15
खो-खो-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed