फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If there is love between brothers then the family will be happy.

Bhadohi News: तरह भाइयों में हो प्रेम तो परिवार रहेगा खुशहाल

Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
If there is love between brothers then the family will be happy.
दुर्गागंज। अभोली ब्लाॅक के मतेथू गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर चल रहे चार-दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक पंडित रमाकांत महाराज जी ने भरत चरित्र प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

श्रीराम कथा का श्रवण करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और भरत मित्रता की कथा सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। उन्होंने भरत के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम और वात्सल्य भाव के कई प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। बताया कि भ्रातृत्व प्रेम किसी का है तो वह भरत का। वर्तमान समय में भरत चरित्र की बहुत बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

स्वार्थ के कारण आज भाई-भाई जहां दुश्मन जैसा व्यवहार करते हैं, वहीं भरत चरित्र त्याग, संयम, धैर्य और ईश्वर प्रेम का दूसरा उदाहरण है। भरत का विग्रह श्रीराम की प्रेम मूर्ति के समान है। जिससे भाई के प्रति प्रेम की शिक्षा मिलती है। इस मनुष्य जीवन में भाई व ईश्वर के प्रति प्रेम नहीं है, तो वह जीवन पशु के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी को भरत और श्रीराम से भाई व ईश्वर प्रेम की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर आचार्य विनय कुमार पाठक, प्रेमशंकर पाठक, नागेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील कुमार सिंह, त्रिभुवन नाथ तिवारी, कृष्णकांत पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed