फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If there is a fire in municipal bodies, rely on buckets

Bhadohi News: नगर निकायों में आग लगे तो भरोसा बाल्टी पर, सिस्टम अब भी कागज पर

Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
If there is a fire in municipal bodies, rely on buckets
ज्ञानपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद भी जिम्मेदार सतर्क नहीं हुए हैं। शासन ने निर्देश दिया था कि सरकारी दफ्तरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, लेकिन भदोही जिले के सात निकायों में आग से बचाव के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। भदोही नगर पालिका कार्यालय में अग्निशमन यंत्र ही नहीं है। वहीं ज्ञानपुर, घोसियां, नई बाजार और खमरिया नगर पंचायत कार्यालयों में केवल एक-एक अग्निशमन यंत्र लगा है।
विज्ञापन

इन्हें संचालित करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित नहीं किया गया है। ऐसे में आग लगने की स्थिति में बाल्टी के सहारे आग बुझाने की नौबत आ सकती है। भदोही के अधिशासी अधिकारी दया शंकर वर्मा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा है। मैंने हाल ही में यहां कार्यभार संभाला है। बहुत जल्द इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को गोपीगंज, भदोही नगर पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसियां, नई बाजार और खमरिया नगर पंचायत कार्यालयों की पड़ताल की। भदोही नगर पालिका कार्यालय में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। ज्ञानपुर में एक, गोपीगंज में चार, सुरियावां में दो और खमरिया और नई बाजार में एक-एक अग्निशमन यंत्र लगे मिले। किसी भी भवन में फायर हाइड्रेंट सिस्टम नहीं है। वहीं कार्यालयों में अधिशासी अधिकारी (ईओ), कर विभाग, लेखा, निर्माण, जलकल विभाग, डीपीएम, राजस्व और वरिष्ठ लिपिक कार्यालय संचालित हैं। जगह-जगह फाइलों के गट्ठर रखे हैं। भदोही नगर पालिका में 40 से अधिक कर्मचारी हैं। सातों निकायों में कर्मचारियों की संख्या 150 से अधिक हो जाती है। विभिन्न कार्यों के लिए सभी कार्यालयों में प्रतिदिन 100 से 150 लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed