{"_id":"68360d3286e57e0e1401d784","slug":"if-the-matter-is-not-resolved-then-indefinite-work-boycott-will-start-from-tomorrow-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-126673-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बात नहीं बनी तो कल से शुरू होगा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बात नहीं बनी तो कल से शुरू होगा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
भदोही। निजीकरण के विरोध में चल रहे बिजली कर्मचारियों का तीन घंटे का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। हरियांव स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मियों ने निजीकरण का विरोध किया।
कहा कि बुधवार को तीन घंटे आंदोलन का अंतिम दिन होगा। बृहस्पतिवार से आंदोलन बड़े पैमाने पर शुरू होगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि आठ दिन के आंदोलन का कोई निष्कर्ष नहीं निकला, यदि बुधवार तक निगम के शीर्ष अधिकारियों और शासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने की तैयारी है।
संयुक्त संघर्ष समिति के जिला सहसंयोजक सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि पिछले 21 मई से हमारा तीन घंटे का आंदोलन चल रहा है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने तानाशारी रवैया अपना कर हमारा मनोबल तोड़ने का प्रयास किया है, लेकिन हमारा आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
कहा कि अब बुधवार तक का समय और है। शासन और कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कोई सकारात्मक कदम उठाया तो ठीक वर्ना हमारा पहले से कार्यक्रम तय है। गुरूवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू होगा।
इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान अभिषेक प्रजापति, विनोद प्रजापति, मनोज यादव, रविंद्र पाल, सत्य प्रकाश यादव, अभिजीत श्रीवास्तव, बिजनेस पाल, अशोक मौर्य आदि रहे।