फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If the food is spoiled or there is dirt in the hotel/restaurant, file a complaint on the app

Bhadohi News: खाना खराब मिला या होटल-रेस्तरां में गंदगी, एप पर कीजिए शिकायत

Tue, 06 Jan 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
If the food is spoiled or there is dirt in the hotel/restaurant, file a complaint on the app
ज्ञानपुर। आप किसी होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं, यदि वहां गंदगी मिलती है या फिर खाने में शिकायत है तो अब आपको शिकायत करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर आप शिकायत कर सकेंगे। एफएसएसएआई के निर्देश पर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, ढाबों, रेस्तरां में पोस्टर लगाकर ग्राहकों को एप के बारे में जागरूक करने में जुट गया है। पहले चरण में हाईवे के होटलों, ढाबों में इसे लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 175 ढाबा, होटल और रेस्तरां संचालित हैं। इसमें अकेले हाईवे पर 30 से अधिक हैं। खाद्य पदार्थों में होने वाली दिक्कतों के लिए अधिकतर शिकायतें विभाग को नहीं मिल पाती। इससे संचालक मनमानी करते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए एफएसएसआई ने फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया गया है। इससे मिलावटखोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। माघ मेले के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग होटल, रेस्तरां और दुकानों पर जागरूकता के लिए स्टीकर लगा रहा है। इस पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन शिकायत की जा सकेगी। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और डॉ. तांविदा ने करीब 10 होटल और ढाबों में स्टीकर को लगाया।
विज्ञापन


मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को लांच किया है। इससे उपभोक्ता मिलावट करने वाले व मिलावटी सामग्री की बिक्री करने वालों की सूचना एप पर अपलोड कर सकेंगे। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी। जांच करेगी और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मालवीय, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed