फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If the application is not forwarded, there may be a crisis on the scholarship

आवेदन अग्रसारित नहीं हुए तो छात्रवृत्ति पर हो सकता है संकट

Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
If the application is not forwarded, there may be a crisis on the scholarship
पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन का अग्रसारण धीमी गति से होने से स्कालरशिप पर संकट के बादल मंडराने लगे है। स्कूल-कॉलेज की छात्रवृत्ति समिति की उदासीनता से गांधी जयंती दो अक्टूबर को 2300 से अधिक छात्र-छात्राओं को वजीफा देना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और तकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रव़ृत्ति के माध्यम से सरकार खर्च की भरपाई करती है। इसके लिए नौवीं, 11वीं, स्नातक प्रथम, परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्रा आनलाइन आवेदन करते हैं। उसके बाद कॉलेज और विद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन को अग्रसारित किया जाता है। जिले में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने वजीफे के लिए आवेदन किया है, लेकिन कॉलेज और स्कूल प्रशासन की उदासीनता से मात्र 100 छात्र-छात्राओं के आवेदन अग्रसारित हो सके हैं। जिससे उनके छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मड़राने लगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्त ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों को समय से छात्रवृत्ति आवेदन कराने संग अन्य प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। जीआईसी में 24 सितंबर को उसी को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेज और स्कूल प्रशासन की ओर से आवेदन को अग्रसारित करने में उदासीनता बरती जा रही है। जिससे भविष्य में छात्र-छात्राओं को समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed