फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If not in the name of Ram, will the schemes be in the name of Allah: Arpana Yadav

राम के नाम पर नहीं तो क्या अल्लाह के नाम पर होंगी योजनाएं: अर्पणा यादव

Sun, 21 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
If not in the name of Ram, will the schemes be in the name of Allah: Arpana Yadav
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मनरेगा योजना के नाम बदलने को लेकर चल रहे विरोध के बीच शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम के देश में राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी, तो क्या अल्लाह के नाम पर होंगी। हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो शस्त्र उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन

यह बयान उन्होंने सुंदरवन कटेबना में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में दिया। मनरेगा योजना का नाम भगवान राम के नाम पर रखने को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपर्णा यादव ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने हिंदुओं से संगठित रहने, सतर्क रहने और समाज को मजबूत करने की अपील की। अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नारों का संदेश गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह राम युग है, इसलिए योजनाओं और नीतियों में राम का नाम होना स्वाभाविक है। मुख्य अतिथि शांता अक्का ने भी हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। महाकाल भैरव अखाड़ा ठाणे महाराष्ट्र के स्वामी कैलाशपुरी जी महाराज, अड़गड़ानंद आश्रम सक्तेसगढ़ के संत आशीष जी महाराज समेत कई संत-महात्मा उपस्थित रहे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया। मंच पर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कई स्कूलों के बच्चों ने स्वागत गीत, शिव तांडव और अन्य नृत्य प्रस्तुत किए। आयोजक द्वादश ज्योतिर्लिंग की पीठाधीश्वर राज लक्ष्मी मंदा ने सभी का स्वागत किया। संचालन बीएल पाल ने किया। मौके पर आरएसएस के रमेश, कमलेश, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा विकास, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, मनीष पांडेय, गोवर्धन राय, अखिलेश तिवारी, दीपक सिंह और आशुतोष पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed