{"_id":"6653a5eb62f2a2c7bc046896","slug":"if-bjp-wins-it-will-become-the-second-party-to-score-a-hat-trick-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-112444-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भाजपा जीती तो हैट्रिक लगाने वाली दूसरी पार्टी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भाजपा जीती तो हैट्रिक लगाने वाली दूसरी पार्टी बनेगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है। भाजपा और इंडी गठबंधन प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अगर भाजपा के हाथ जीत लगी तो वह कांग्रेस के बाद लगातार तीन जीत वाली दूसरी पार्टी बनेगी। टीएमसी जीती तो पहली बार में ही सफलता हासिल करने वाली पार्टी बनेगी।
भदोही लोकसभा सीट पर शनिवार को 53.06 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा, टीएमसी, बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भदोही, ज्ञानपुर, औराई, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर जगह भाजपा और टीएमसी के बीच ही लड़ाई दिखी। मतदान के बाद अब जीत-हार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा जातीय समीकरण के आधार पर अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं ब्राह्मण, पिछड़े और दलित वोट बैंक में सेंध लगाने का दावा करते हुए टीएमसी जीत को लेकर आश्वस्त है। चार जून को मतगणना होगी। 1952 से लेकर अब तक के हुए चुनाव में 1952, 1957 और 1962 में कांग्रेस ने लगातार यहां से जीत दर्ज की थी। अस्सी के दशक से कांग्रेस का जनाधार खिसक गया। सपा, बसपा और भाजपा लगातार दो-दो चुनाव तो जीत चुकी हैं, लेकिन हैट्रिक सिर्फ कांग्रेस का ही लगा है। इस बार अगर भाजपा जीती तो 2014, 2019 और 2024 के साथ वह हैट्रिक लगाने में सफल हो जाएगी, जबकि गठबंधन में टीएमसी प्रत्याशी यहां जीत दर्ज करता है तो यह अलग तरह का कीर्तिमान होगा।