फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Identified on 23

59 उपद्रवियों में से पहचाने गए 23

Thu, 16 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Identified on 23
भदोही। धीरे धीरे ही सही कोतवाली पुलिस 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद जारी होने वाले 59 उपद्रिवियों में से 23 की पहचान कर ली है। पुलिस मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजिकृत कर विवेचना कर रही थी। उपद्रव करने वाली घटना की वीडियो फुटेज और फोटो में कई ऐसे थे जिनकी पुलिस पहचान नहीं कर पा रही थी। ऐसे 59 लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी करते हुए जनमानस से पहचान में सहयोग मांगा था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध में नगर में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद निकले जुलूस में बवाल हो गया था। पुलिस ने मामले में 27 नामजद के अलावा 200 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जिसके तीन सूत्रधारों सहित 39 लोगों की गिरफ्तारी और जमानत भी हो चुकी है। बाकी उपद्रवियों की पहचान के लिए 59 उपद्रवियों के चित्रों वाला एक पोस्टर जारी किया था। जिसके बाद कई जिला छोड़कर फरार हो गए हैं। जिससे पुलिस को उनकी पहचान में दिक्कतें आ रही हैं। कोतवाल श्रीकांत राय ने आज बताया कि 59 में से अब तक 23 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। इस बावत एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed