फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Icy winds increased fog with fog

कोहरे संग बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 24 Jan 2021 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Icy winds increased fog with fog
ज्ञानपुर नगर में कोहरे में हेडलाइट जलाकर जाता बाइक सवार। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी कोहरे संग बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। ठंड बढ़ने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। हालांकि दोपहर बाद कोहरा छंट गया लेकिन धूप के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह-शाम लोग अलाव के आसपास ही समय गुजार रहे हैं। ठिठुरन भरी ठंड का असर पशु-पक्षियों पर दिख रहा है।
विज्ञापन

जनवरी के शुरूआती दिनों में मौसम सामान्य रहा, लेकिन 10 जनवरी के बाद शुरू हुई ठंड ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। आम तौर पर मकर संक्रांति के बाद मौसम बदलता है, लेकिन इस बार ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की रात में कोहरा पड़ना शुरू हुआ जो रविवार को सुबह 10 बजे तक छाया रहा। धुंध के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, हालांकि गलन भरी हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते रहे। शहर के चौराहों, तिराहों, गलियों और दुकानों के बाहर कहीं कोयला, तो कहीं अलाव जलते रहे। हालात ऐसे रहे कि आबादी क्षेत्र में भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह जल्दी उठे लोग गलन और ठंडक देख घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके। सुबह ओस की बूंदों से पेड़ ढके हुए थे। पेड़ों से टपकती ओस से जमीन भी गीली हो गई। घने कोहरे के दौरान मार्गों पर वाहनों की गति भी काफी धीमी रही। बच्चे और बूढ़े घरों से काफी कम संख्या में निकले। शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। रोजमर्रा के काम निपटाकर शाम को लोग जल्दी ही घरों में पहुंच गए। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों में शाम सात बजे तक सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम 19.7 रहा। 25 जनवरी को भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण पूर्व और पश्चिम दिशा में हवाओं की विसंगति होने से गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन

मंड़ुआडीह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पिटीं
ज्ञानपुर। कोहरे का असर सड़क संग रेल यातायात पर भी पड़ा। हाइवे समेत अन्य लिंक मार्गों पर दुपहिया, चार पहिया और भारी वाहन चालकों ने दिन में भी हेडलाइट जलाकर बढ़े। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड से होकर गुजरने वाली मंड़ुआडीह एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंबित रही। सुबह साढ़े नौ बजे की बजाए साढ़े 11 बजे वह स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह पवन एक्सप्रेस, पटना सिकंदराबाद भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed