{"_id":"65df6d8899bc2fdbc40c0cfb","slug":"ias-vishal-singh-dm-bhadohi-gaurang-rathi-charge-of-unnao-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: भदोही के DM बने IAS विशाल सिंह, गौरांग राठी को मिली उन्नाव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: भदोही के DM बने IAS विशाल सिंह, गौरांग राठी को मिली उन्नाव की जिम्मेदारी
Wed, 28 Feb 2024 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:04 PM IST
सार
Bhadohi News: आईएएस विशाल सिंह काशी विश्वनाथ धाम और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
भदोही का चार्ज लेते जिलाधिकारी विशाल सिंह उनके बगल में गौरांग राठी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के जिलाधिकारी गौरांग राठी का स्थानांतरण उन्नाव जिले में होने के बाद जिले के नए जिलाधिकारी आईएएस विशाल सिंह को बनाया गया है। बुधवार को वे काशी विश्वनाथ दर्शन करने के पश्चात जिले में पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया।
आईएएस विशाल सिंह काशी विश्वनाथ धाम और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मूल रूप से बनारस के रहने वाले आईएएस विशाल सिंह वर्तमान में विशेष सचिव कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें कार्यभार सौंपा और जिले के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया।