फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hussein was cooled between Sadaon

हुसैन की सदाओं के बीच ठंडा किए गए ताजिए

Sun, 25 Oct 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 25 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hussein was cooled between Sadaon
 इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली। तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पास आकर जुटे नगर के 85 ताजिए समय से कर्बला की ओर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

 लोगों ने सच्चे मन से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

सुबह 10 बजे अलग अलग मोहल्लों में ताजिए इमाम चौकों से उठा दिए गए थे। अधिकतर ताजिए दोपहर तक तकिया कल्लन शाह पर पहुंच गए थे, जिन्हें 3 बजे जुलूस की शक्ल देकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

या हसन, या हुसैन की सदाए देते, नारा-ए-तक्बीर लगाते अकीदतमंद रास्ते में थोड़ी थोड़ी दूर पर अखाड़ों में लकड़ी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे।
 सभी ताजियों के साथ भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लिप्पन तिराहा, अहमदगंज, चौरी रोड, मलिकाना, पचभैय्या, जमुंद, बौलिया, अंबर नीम, कटरा बाजार होते हुए ताजिए रात 9 बजे कर्बला पहुंचे और दफन होने का क्रम शुरू हुआ। इंडियन इस्लामी कमेटी द्वारा तकिया कल्लन शाह पर शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा परंपरागत रूप से जुलूस के रास्ते में प्रकाश व्यापक व्यवस्था कराई गई थी। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की सेवा करने वाले भी कम नहीं थे। कटरा बाजार, जमुंद, अंबर नीम, पचभैया में लोगों ने अपने अपने दरवाजे पर लोगों की खूब खिदमत की। जुलूस में कई मोहल्लों के अखाड़े भी शामिल थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से ही पुलिस बल विभिन्न चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात थी। डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी अनिल कुमार राय के अलावा एएसपी लल्लन प्रसाद यादव ने भी जुलूस के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed