{"_id":"66dc5cd58aaa9e115507bb38","slug":"husband-and-died-in-bhadohi-bike-collided-a-truck-parked-no-entry-driver-absconded-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नो इंट्री में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दंपती की मौत, तीन माह पहले ही हुई थी शादी; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नो इंट्री में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दंपती की मौत, तीन माह पहले ही हुई थी शादी; चालक फरार
Sat, 07 Sep 2024 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:32 PM IST
सार
Bhadohi News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायलावस्था में पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दंपती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गिराई के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक की टक्कर हो जाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। मृतक पति-पत्नी की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। नवविवाहित जोड़े की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
कोतवाली क्षेत्र के अनापुर गांव निवासी सतीश (24) की पत्नी सरोज देवी (22) इधर कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसे दिखाने के लिए वे अपनी बाइक से लेकर प्रयागराज के बरौत गए हुए थे। पत्नी को दिखाकर वे वहां से लौट रहे थे। अभी वे गोपीगंज के समीप गिराई के पास पहुंचे थे कि इस बीच नो इंट्री के कारण हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जाकर भिड़ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच ट्रक चालक मौके पर फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक की शादी इसी वर्ष जून माह में हंडिया थाना क्षेत्र के तारा गांव में हुई थी। नवविवाहित जोड़े की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर पूरा हाल है।