फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband accused of murdering wife arrested

Bhadohi News: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of murdering wife arrested
भदोही। पत्नी की हत्या का आरोपी पति अकरम अली पुत्र मुनौवर अली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जलालपुर मुल्ला तालाब मोहल्ले में सात अक्तूबर को हत्या हुई थी।
विज्ञापन

जमुनीपुर कालोनी निवासी भाई मो.शाहिद आरोप लगाया था कि शादी के 14 वर्ष बाद भी उसकी बहन को बच्चा ना होने पर पति ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मौत के बाद उसके भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन की निकाह को 14 वर्ष हुए, लेकिन इस दौरान उसे बच्चा न होने पर तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके बहन की मौत के बाद ससुराल वालों ने बताया था कि उसकी मौत बीमारी के चलते हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तहरीर के आधार पर पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी पति अकरम अली को फूलन देवी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed