{"_id":"683df87bb5a441ce30013b1d","slug":"huge-fire-in-suriyawan-more-than-half-a-dozen-shops-burnt-to-ashes-chaos-ensued-losses-worth-lakhs-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुरियावां में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुरियावां में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान
Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
सार
बाईपास रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग देखते ही देखते फैल गई और आधा दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है और इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
भीषण आग से मची अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुरियावां नगर के बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते चौरसिया पान, साबिरी जनरल स्टोर, भोले की चाय दुकान, कबाड़ व्यापारी सुनील सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है।
विज्ञापन
कोई शॉर्ट सर्किट तो कोई अन्य कारण बता रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लाखों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकानदारों और आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन