{"_id":"577d67cb4f1c1b6e697fc06c","slug":"houses-destroyed-by-falling-trees-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से मकान ध्वस्त, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से मकान ध्वस्त, पांच घायल
bhadohi hindi news
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की मेहरबानी ने भले ही किसान राहत महसूस कर रहे हाें, लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन बेपटरी भी हो गया है। बुधवार को बारिश आफत बनकर गिरी। कई क्षेत्रों में जहां सड़कें धंस गईं हैं, वहीं कई कच्चे मकान और पेड़ धराशायी हो गए। कोइरौना में एक रिहायशी मकान पर महुआ का पेड़ गिरने से पांच लोग जख्मी हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
लगातार बारिश का सिलसिला जनजीवन के लिए भारी पड़ने लगा है। कई जर्जर इमारतों के गिरने की नौबत आ पड़ी है तो कई पेड़ और कच्चे मकान भरभराकर गिर जा रहे हैं। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे कोइरौना थानाक्षेत्र के केवटाहीं गांव में एक कुनबे पर बारिश की बूंदें आफत बनकर गिरीं। चुन्नीलाल के मकान पर महुए का पेड़ गिर गया। इससे मकान ध्वस्त हो गया। अंदर मौजूद चुन्नीलाल (50), विमली (45), राका (14), अजूबा (12) और चंद्रमुखी (10) घायल हो गए। गांव के लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला और पास के एक निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। बारिश के चलते जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। ज्ञानपुर नगर में जिला अस्पताल के समीप तहसील रोड पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। बुधवार को सड़क पर लोग गिरते नजर आए।