{"_id":"57e6dc124f1c1b5d19a82361","slug":"hour-long-rain-grew-harder","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटे भर बारिश से बढ़ीं मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटे भर बारिश से बढ़ीं मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसूनी बारिश अब कहीं खुशी को कहीं गम की स्थिति पैैदा करने लगी है। शनिवार को दोपहर में एक घंटे की बारिश से सड़कें लबालब हो गई। निचले इलाकों में निकासी की सुविधा न होने से जलजमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के साथ चक्रवाती हवा चलने से खेतों में खड़ी कई बीघे धान की फसल गिर गई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है।
जून माह में करीब एक पखवारे विलंब से आया मानसून दो माह में अच्छी बारिश से काफी सहूलियत दी है।शनिवार को दोपहर बाद एक घंटे की झमाझम बारिश से सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। ज्ञानपुर के पुरानी बाजार, बालीपुर, पुरानी देहाती मोहल्लों में जल निकासी की सुविधा न होने से पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से फली लगी धान की फसलें गिर गई। अगैती फसलों को हवा चलने से काफी नुकसान हुआ।
दोपहर के समय बारिश होने से स्कूल से घर जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि करीब पांच साल बाद मानसून से ऐसी स्थिति बनी है कि ज्यादातर किसानों को बारिश के चलते पंपिगसेट का सहारा नहीं लेना पड़ा। कृषि विशेषज्ञ एके चौबे ने कहा कि बारिश धान समेत अन्य किसी फसल के लिए नुकसानदायक नहीं है। बारिश के साथ अगर हवा चलती है तो फली लगी धान की फसल गिरने की संभावना बढ़ जाती है। एक बार धान की फसल गिरने से उसकी पैदावार प्रभावित हो जाती है।