फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hot winds continued till 7 pm, making passersby miserable.

Bhadohi News: शाम 7 बजे तक चलीं गर्म हवाएं, राहगीर हुए बेहाल

Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hot winds continued till 7 pm, making passersby miserable.
ज्ञानपुर नगर में तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाती महिलाएं। संवाद
जिले में गर्मी से लोग बेहाल है। धूप में लोगों की आंखे चौधियां जा रही है। माैसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे से तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

दोपहर होते होते है 44 डिग्री तक पहुंच गया। 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से लोगों के चेहरे झुलस गए। नौ दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्यिसस के आसपास बना हुआ है। जिले में इन दिनों सूर्य की तपिश लोगों की कड़ी परीक्षा ले रही है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर में शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हर डेढ़ घंटे में तापमान में डेढ़ डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई। यह सिलसिला एक बजे तक बना रहा। एक से तीन के बीच तापमान स्थिर रहा। इसके बाद तापमान हल्की गिरावट तो हुई, लेकिन तपिश और तल्खी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजित चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर पूर्व से आने वाली गर्म हवाओं से तपिश लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम 44 डिग्री और 31 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें : जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाईट्रेड रखना बहुत जरूरी है।
किसी भी हाल में शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। इसके अलावा घर से निकलते समय पूरी सावधानी बरतें। बाहर का खाना न खाएं, तले भुने की जगह सादा खाना खाएं। बच्चों का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed