{"_id":"576c44c94f1c1bd432b485b5","slug":"hoose-whether-to-vote-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर किया जाए दूकानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर किया जाए दूकानों का चयन
bhadohi hindi news
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां विकास खंड के सिंहपुर के ग्रामीणों ने गांव की खुली बैठक में उचित दर दूकानदार के चयन में मनमानी करने के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्रक देकर गांव में खुली बैठक कराकर कोटेदार चयन के लिए मतदान कराने की मांग की। मुख्यालय धमके ग्रामीणों ने दूकान के चयन में मनमानी करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांगों को गंभीरता से न लेने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पहुंचे सिंहपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 22 जून को गांव में रिक्त चल रही कोटे की दूकान का चयन करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कोटेदार के चयन के लिए ग्रामसभा के ग्रामीणों का बहुमत नहीं जाना गया, बल्कि मनमानी तरीके से अपने चहेते को ही कोटेदार चयनित करने का प्रयास किया गया। ऐसे में जिस व्यक्ति को कोटेदार बनाया जा रहा है, उससे गांव के गरीबों में अभी से असंतोष होना शुरू हो गया है। क्योंकि जिस समस्या के निदान के लिए कोटेदार का चयन किया जाना है, ऐसे में वह समस्या और बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपे पत्रक में गांव में नए सिरे से खुली बैठक की तिथि निर्धारित कर उसमें मतदान कराकर कोटे की दूकान का आवंटन कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश कुमार, दूधनाथ, संतलाल, नेबूलाल, विजय बहादुर, बच्चेलाल, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, राजेश कुमार, चंचल कुमार, राजकुमार आदि शामिल रहे।