फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hooch death in Etah district on high alert

एटा में जहरीली शराब से मौत पर जिले में हाई अलर्ट 

Mon, 18 Jul 2016 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 18 Jul 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
एटा में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत के बाद रविवार को यहां जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने जगह-जगह छापेमारी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान शराब का अवैध कारोबार के संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई। दूसरी ओर पुलिस कप्तान ने संबंधित थानों को भी चेतावनी जारी कर दी। 
विज्ञापन

जिले में दबे पांव दायरा बढ़ा रहे शराब के अवैध कारोबार पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एटा की घटना को लेकर प्रदेश भर में जारी अलर्ट के बाद हरकत में आई जिले की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान औराई, चौरी और दुर्गागंज थानाक्षेत्रों के अलावा सीमा से लगे इलाकों पर खास नजर रखी गई। इन क्षेत्रों में पुलिस ने ग्रामीण अंचलों की भी खाक छानी। पुलिस के मुताबिक सीमा के सुनसान इलाकों में इस कारोबार को अंजाम देने वाले लोग पुलिस की भनक पाते ही पड़ोसी जिलों में प्रवेश कर जाते हैं। अवैध शराब के कारोबार की नकेल कसने के लिए एसपी ने थानेदारों को चेतावनी जारी की है कि किसी के भी क्षेत्र में अगर शराब का अवैध कारोबार सामने आया तो थाना प्रभारी के अलावा सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कहा कि सभी थाने, चौकियों की पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के अवैध कारोबार को बंद कराना है। हालांकि यह अभियान 15 जुलाई से चलाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद इसे तेज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed