फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honorarium not received for five months, Asha daughters-in-law performed

पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not received for five months, Asha daughters-in-law performed
उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी आशा संघ ने मंगलवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन डीएम और सीएमओ को सौंपा। प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष साजिदा बेगम ने आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में औराई ब्लाक की आशा बहुएं, आशा संगिनी शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन गांव-गांव में पहुंच कर रही हैं। बावजूद इसके पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति आ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य औराई पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करने पर उच्चाधिकारियों के कार्यालय का रास्ता दिखाना अब सहन नहीं किया जा सकता। इस संबंध में सचिव सुमन तिवारी ने बताया कि उनके मानदेय के साथ ही महिला को प्रसव के दौरान मिलने वाली सुविधाएं, प्रसव आर्थिक सहायता भी नहीं दिया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष वीना दुबे ने कहा कि सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारियों का वेतन प्रति माह मिल रहा है लेकिन आशा बहुओं और प्रसव कराने वाली महिलाओं को लेकर विभाग इसी तरह की उपेक्षा करता है। एक सप्ताह में सभी बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो पूरे जिले की आशा बहू लामबंद होकर प्रदर्शन को मजबूर होंगी। डीएम आर्यका अखौरी ने आशा बहुओं को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है बजट मिलते ही बकाए का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed