{"_id":"65fea6433c2fb1e19c0017ed","slug":"holika-under-high-tension-wires-fear-of-accident-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110250-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईटेंशन तारों के नीचे होलिका, दुर्घटना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईटेंशन तारों के नीचे होलिका, दुर्घटना का डर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली 25 मार्च को है। इसकी तैयारियां घर-घर चल रही हैं। होली की पूर्व संध्या में जनपद में कुल 1150 जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। खास बात है कि इसमें 60 फीसदी होलिका संवेदनशील चिह्नित की गई है। इसके अलावा कई ऐसी जगहें हैं, जहां हाइटेंशन तार के नीचे से होलिका गुजरी हुई है। पुलिस विभाग की ओर से इसको लेकर खास तैयारी की गई है। पुलिस की ओर गठित क्विक रिस्पांस टीमें लगातार चक्रमण करती रहेंगी।
होली के लिए पुलिस विभाग की ओर से खास तैयारियां की गई है। जिले में कुल 1150 जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। जिसमें अधिक औराई क्षेत्र में 183 और भदोही में 168 जगहों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन वाले दिन सर्किल सीओ, इंस्पेक्टर और क्विक रिस्पांस की टीम लगातार चक्रमण करती रहेगी। होली को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियां भले ही पुख्ता है लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर अब तक तैयार नहीं है।
जिले में तमाम ऐसी जगहों पर होलिका स्थापित की गई हैं। जहां हाईटेंशन तार के नीचे से होलिका लगाई गई हैं। इसमें कई तो घनी आबादी के बीच हैं। ऐसे में हमेशा खतरे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों को इस बात का भी डर बना होता है कि अगर तार में स्पार्किंग होगा या फिर कोई तार टूटता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। ज्ञानपुर के अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने ने बताया कि जेई और लाइनमैन की टीम भ्रमण करेंगे। अगर कहीं ऐसा होता है तो होलिका को आगे-पीछे कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस वन - गोपीगंज में मिर्जापुर रोड एक घनी आबादी के बीच होलिका स्थापित की गई है। यहां होलिका के ठीक ऊपर जर्जर तार हैं। सबसे व्यस्त रहने वाले इस तिराहे पर हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है। इससे खतरे भी आशंका बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस दो - ज्ञानपुर के नथईपुर रोड पर होलिका स्थापित है। यहां आसपास बहुत घनी आबादी तो नहीं है लेकिन तार के ठीक नीचे होलिका होने के कारण खतरे का अंदेशा बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजार है। होलिका वाले दिन क्वीक रिस्पांस टीम लगातार चक्रमण करती रहेगी। वहीं सीओ व इस्पेक्टर की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। - डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एसपी