फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holi will go to jail if there is violence

होली पर हुड़दंग मचाया तो जाएंगे जेल

Wed, 04 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Holi will go to jail if there is violence
ज्ञानपुर। पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि होली पर पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। छोटी से छोटी घटनाओं पर पुलिस ध्यान देगी। जिनके क्षेत्र में गड़बड़ी मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अफसरों संग बैठक में थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता में है। कोई भी हुड़दंग मचाएगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों से कहा कि वह एक-एक गांव की मानीटरिंग कर लें। कहीं भी कोई छोटा विवाद हो तो उसे प्राथमिकता से देखें। पुलिस मित्रों को भी सक्रिय करें। माहौल खराब करने वालों पर विशेष नजर रखी जाए। कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी डीजे संचालन पर रोक रहेगी। भदोही, घोसिया में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पुलिस नजर रखेगी। वह पत्रकारों से रूबरू होकर होली की तैयारी के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई बात हो तो संबंधित थाने से जरूर साझा करें। इसके बाद वह पुलिस लाइन परिसर में स्थित सभी कक्षों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि दिल्ली हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन होली पर्व को लेकर अलर्ट है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर स्टेशन अफसरों को खास निर्देश दिया जा रहा है। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एएसपी आरके वर्मा, सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह, भूषण, लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed