फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holi is a festival to overcome the evil

बुराई को दूर करने का पर्व है होली 

Mon, 28 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 28 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Holi is a festival to overcome the evil
हाली मिलन समारोह में मौजूद लोग
 होली पर्व के बाद जिले में होली मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया है। रविवार को जिले में कई स्थानों पर संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने इसे बुराई को दूर करने वाला पर्व बताया। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय चरवाहा कल्याण  संघ की ओर से कंसापुर स्थित एक स्कूल परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज से जुडे लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। मुख्य अतिथि अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. कामता पाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है। होली बुराइयों का परित्याग कर आपसी सौहार्द का संदेश देती है। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. आनंद पाल ने कहा कि शिक्षा के साथ राजनीति में सहभागिता भी जरूरी है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी पाल ने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर कार्य करें। प्रभारी सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल के अलावा सोहन पाल, रामयज्ञ पाल, शिवजोर पाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राजमाता अहिल्या बाई होल्कर और ईवी रामास्वामी पेरियार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आरडी पाल ने वर्तमान और  पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी, अधिवक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल पाल ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान काशीनाथ पाल, तेज बहादुर पाल, जयसिंह पाल, डॉ. शिवजोर, बीएल पाल, त्रिवेणी पाल, तेज बहादुर पाल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, पत्रकार प्रेस परिषद की ओर से बाबूसराय बाजार में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि होली मिलन में बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को आत्मसात करने की नसीहत दी। इस मौके पर तहसीलदार औराई शिव प्रसाद पांडेय, थानाध्यक्ष औराई सत्येंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, घनश्याम पाठक, दिलीप सिंह, विशाल ओझा, आशीष सोनी, रविशंकर मिश्रा, उमेश उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलाकार नेहा पांडेय और हजारी प्रसाद दुबे ने होली गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed